Tuesday, May 5, 2009

नक्शे पर देखिए भारत में लिंग अनुपात





वर्ष 2001 की जनगणना के मुताबिक विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लिंग अनुपात


लिंग अनुपात की राष्ट्रीय दर- 933
# नक्शे में लिखे गए अंक के समकक्ष प्रदेश और केंद्रित शासित प्रदेश का नाम नीचे लिखा गया है.
वर्ष 2001 की जनगणना के मुताबिक विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लिंग अनुपात:
( कोष्ठक में दिया गया आँकड़ा 1991 की जनगणना का है)
1. अरुणाचल प्रदेश- 901 (859)2. नगालैंड- 909 (886)3. मणिपुर- 978 (958)4. मिज़ोरम- 938 (921)5. त्रिपुरा -950 (945)6. मेघालय- 975 (955)7. असम -932 (923)8. पश्चिम बंगाल- 934 (917)9. झारखंड- 941 (922)10.उड़ीसा- 972 (971)
11. छत्तीसगढ़ -990 (985)12.मध्य प्रदेश- 920 (912)13.गुजरात -921 (934)14.दमन एवं दीव -709 (969)15.दादर एवं नगर हवेली- 811 (952)16.महाराष्ट्र- 922 (934)17.आंध्र प्रदेश -978 (972)18.कर्नाटक- 964 (960)19.गोवा -960 (967)20.लक्ष्यद्वीप- 947 (943)
21.केरल- 1058 (1036)22.तमिलनाडु- 986 (974)23.पांडिचेरी- 1001 (979)24.जम्मू और कश्मीर- 900( 876)25.हिमाचल प्रदेश- 970 (976)26.पंजाब- 874 (882)27.चंडीगढ़- 773 (790)28.उत्तराखंड -964 (936)29.हरियाणा- 861 (865)30.दिल्ली- 821 (827)31.राजस्थान- 922 (910)32.उत्तर प्रदेश- 898 (876)33.बिहार -921 (907)34. सिक्कम- 875 (878)35.अंडमान निकोबार द्वीप समूह 846 (818)

http://www.bbc.co.uk/hindi/regionalnews/story/2008/03/080308_india_ratio.shtml

महिलाओं ने महिला सरपंच को निर्वस्‍त्र किया, सड़क पर दौड़ाया

भुवनेश्‍वर। उड़ीसा के बारगढ़ जिले के चिरौली गांव में चल रहे विकास कार्यों कानिरीक्षण करने आईं एक महिला सरपंच को गांव की ही स्‍व सहायता समूह की कुछ महिलाओं ने सरेआम निर्वस्‍त्र कर सड़क पर दौड़ने के लिए मजबूर कर दिया।
विकास कार्यों की गुणवत्‍ता को लेकर महिलाओं की सरपंच से बहसहो गई थी। पहले तो महिलाओं ने सरपंच का घेराव किया और फिर उसकी साड़ी उतार ली। महिला सरपंच निर्वस्‍त्र हालत में सड़क पर दौड़ती रही, लेकिन कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया।
आखिर वह एक घर में जा घुसी, जहां रहने वाले परिवार ने उसे तन ढकने को कपड़े दिए और फिर उसने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। उधर आरोपी महिलाओं ने पुलिस में दर्ज शिकायत में दावा किया है कि बहस के दौरान सरपंच ने धमकी देते हुए खुद ही अपनी साड़ी उतार ली थी।

http://merikhabar।com/fullstory।aspx?storyid=2677

दो महिलाओं को कालिख पोत, नंगाकर घुमाया

धार. मध्यप्रदेश में धार जिले के एक गांव में ग्रामीणों द्वारा मुंह पर कालिख पोतकर दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन महिलाओं ने गांव की एक किशोरी को घर से भगाने वाले युवक की मदद की थी। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
धार के एसपी चंचल शेखर ने बताया कि तलवाड़ा गांव में रहने वाले रामप्रसाद की 13 वर्षीय बेटी को सुरेश नामक युवक 26 अप्रैल को भगाकर ले गया था। रामप्रसाद को शक था कि इसमें गांव की ही दो महिलाओं ने सुरेश की मदद की है।
पीड़ित महिलाओं के परिजनों हरेसिंह, लक्ष्मण और पीरू का आरोप है कि रामप्रसाद और उसके साथी रविवार रात को उनके घर में घुस गए और दोनों महिलाओं को पीटने लगे। बाद में उनके कपड़े फाड़कर मुंह पर कालिख (काला तेल) पोत उन्हें गांव भर में निर्वस्त्र घुमाया। डीएसपी सोनाली दुबे ने बताया पीड़ित महिलाओं ने भी अपने बयान में निर्वस्त्र घुमाए जाने का आरोप लगाया है। दोनों को सोमवार तड़के अस्पताल लाया गया।
http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/4485843.कम्स
http://khabar.josh18.com/news/12464/३
http://hindi.samaylive.com/news/12314/12314.html